जौनपुर: सांसद प्रिया सरोज के आवास पर अटेवा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की
आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद जी ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाएंगी