जौनपुर: तिलकधारी महाविद्यालय में पुरातन विद्यार्थियों का समागम हुआ आयोजन
तिलकधारी महाविद्यालय में इतिहास विभाग के सौजन्य से पुरातन विद्यार्थियों के समागम का आयोजन रविवार को महाविद्यालय के बलरामपुर हॉल में सम्पन्न हुआ। इतिहास विभाग के विशिष्ट पुरातन छात्रों के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।