चांपा: मड़वारानी गांव में 3 बाइकों की टक्कर, एक व्यक्ति की चांपा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम किया गया
जांजगीर के चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, राजेश बरेठ लेंका प्लांट से काम करके वापस अपने घर जा रहा था. तभी मड़वारानी गांव पहुंचा हुआ था. इसी दौरान तीन बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में कई लोगों को गंभीर चोट आई।