प्रतापगढ़: जिला अस्पताल की शुल्क पार्किंग से फिर बाइक चोरी, 16 जुलाई से अब तक 4 वाहन चोरी; शुल्क वसूली पर उठे सवाल
जिला अस्पताल में शुल्क पार्किंग शुरू होने के बाद भी वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को देर रात अस्पताल की पार्किंग से एक और मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया। मरीज डॉक्टर को दिखाने के बाद बाहर आए व्यक्ति ने पार्किंग स्थल पर बाइक नहीं देखी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प