गुना नगर: भार्गव कॉलोनी में झाड़ू लगा रही महिला से ₹6.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा, ताटके मार्केट में भी लूट का प्रयास
गुना में 2 जून सुबह सनसनीखेज लुट की घटना सामने आई तीन बाइक सवार बदमाश भार्गव कॉलोनी में घर के बाहर झाड़ू लगा रही प्रेमा किरार के गले से ₹6.50 लाख का मंगलसूत्र छीन ले गए इसके तत्काल बाद ताटके मार्केट में नई सड़क वाली रोड पर पैदल जा रही महिला से मंगलसूत्र लूट का प्रयास किया, लोगों के एकत्रित होने पर बदमाश भाग गए घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच जारी है।