रतनी फरीदपुर: जहानाबाद में LPG आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहों से बचें, 8009 सिलेंडर स्टॉक में हैं
जहानाबाद जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। 28 अप्रैल को 8009 सिलेंडर स्टॉक में रहे, जबकि 1873 सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से वितरित किए गए। अधिकारियों ने पैनिक बुकिंग से बचने और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करने की अपील की है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने हेतु लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।