बहेड़ी: मोहल्ला शेरनगर में ससुर की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया
बहेड़ी के शेरनगर में बीती रात एक युवक द्वारा अपनी पत्नी को गाली गलौच मारपीट करने के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे ससुर पर वाइपर में लगी लोहे की रॉड और लोहे की भारी प्लेट से हमला करने से घायल हुए 50 वर्षीय तौफीक अहमद पुत्र जमील अहमद की मौत के मामले में मृतक के भाई खलील अहमद की तहरीर के पर पुलिस ने आरोपी दामाद राहिद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।