बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती की भावुक श्रद्धांजलि, बोलीं— "उन्होंने कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया"
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचीं और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि उमाशंकर सिंह ने जीवनभर ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की तथा कभी बसपा का साथ नहीं छोड़ा।
मायावती ने भावुक होकर कहा कि उमाशंकर सिंह उन्हें अपनी सगी बहन मानते थे और हर रक्षाबंधन पर उनसे राखी बंधवाते थे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि यदि परिवार चाहेगा तो उनके बेटे को भी राजनीति में आगे बढ़ाया जाएगा।
उमाशंकर सिंह के निधन को मायावती ने बसपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
#BSP #Mayawati #UmaShankarSingh #Ballia #Lucknow #RIP #BahujanSamajParty #UPPolitics #BreakingNews #NCRExpressNews