शाजापुर: सुनेरा थाना पुलिस ने जब्त किया 35 कट्टा डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच कर रही पुलिस
सुनेरा थाना पुलिस ने कंटेनर में छुपाकर ले जाए जा रहे 35 कट्टा डोडा चुरा जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुनेरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मक्सी की ओर से आए संदिग्ध कंटेनर को रोका और जांच की। जिसमें कंटेनर में 35 कट्टे डोडा चुरा बरामद हुआ।