शाजापुर: शाजापुर के मारवाड़ सेरी स्थित घर में होती थी अवैध गतिविधि, पुलिसकर्मियों का भी था आना-जाना, सीसीटीवी फूटेज आया सामने
शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ सेरी स्थित एक घर में अवैध गतिविधि होने की बात सामने आई है। इसी घर से रविवार को हिंदू संगठन के लोगों द्वारा एक युवक के कब्जे से युवती को मुक्त कराया गया। रविवार को मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किया गया। जिसमें दो पुलिसकर्मी संबंधित घर में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।