शाजापुर: युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, कोतवाली थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
शाजापुर के मारवाड़सेरी स्थित एक घर से रविवार को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने एक युवक और युवती को पकड़ा।युवक की लोगों द्वारा जमकर पीटाई की गई और उसे कोतवाली थाना पुलिस को साैंप दिया। पुलिस द्वारा मामले में युवती की शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अफजल पुत्र इकबाल पठान और मदद करने वाले आरोपी विजय डान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।