शाजापुर: मक्सी में गणेश उत्सव में उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
मक्सी के राजा श्री गणेश उत्सव समिति बस स्टैंड के तत्वाधान में जय श्री श्याम महादेव एंड ग्रुप संभल यूपी उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा बस स्टैंड परिसर पर बने पंडाल पर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कलाकारों द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की आरती प्रस्तुत की गई इसके पश्चात निधिवन के वर्णन के ऊपर भगवान कृष्ण की रामलीलाओं का वर्णन गीत के माध्यम से किया गया।