शाजापुर: मक्सी बायपास पर कंटेनर में पीछे से घुसा कैले से भरा वाहन, दो लोग हुए घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर:कैले से भरा वाहन कंटनेर में पीछे से जा घुसा और इस घटना में दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मक्सी बायपास पर कंटेनर में पीछे से कैले से भरा वाहन जा घुसा। इस घटना में बंटी पिता रामअवतार और सर्वेश दोनों निवासी भिंड घायल हो गए। घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।