पलवल: जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में नागरिकों से हिस्सा लेने की करी अपील
Palwal, Palwal | Jun 13, 2024 आयुष विभाग पलवल में प्रोटोकॉल अनुसार तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 से 15 जून 2024 तक किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आगरा चौक के नजदीक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में आचार्य रामजीत द्वारा प्रात: 6 से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।