पलवल: ज़िला पुलिस अधिकारियों ने ज़िला में अलग-अलग स्थानों पर नशे से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक।
Palwal, Palwal | Jun 13, 2024 ज़िला पुलिस अधिकारियों ने ज़िला में अलग-अलग स्थानों पर नशे से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। हथीन के थाना उटावड़ प्रभारी उप निरीक्षक टेक सिंह ने हथीन में, थाना होडल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास ने होडल मे और थाना चांदहट प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह की टीम ने चौराहे पर नशे से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया।