पलवल: 14 जून को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन,हरियाणा के राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि।
Palwal, Palwal | Jun 13, 2024 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने बताया कि विश्वविद्यालय में 14 जून को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय इस सम्मेलन में मुख्यातिथि होंगे। तकनीकी और कौशल शिक्षा की परिवर्तनकारी गतिशीलता विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।