पलवल: बाता गांव में भूसे के भोगों में आग लगने से कई किसानों का भूसा जलकर हुआ राख, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग
Palwal, Palwal | Jun 13, 2024 बाता गांव में बीती देर रात अचानक आधा दर्जन से अधिक पशु चारा के भोगों में आग लगने से किसानों का लाखों रुपए का भूसा जलकर राख हो गया । फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक आग पर काबू पाती तब तक भूसा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था । सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।