आगरा: लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त हरी पर्वत से गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 29, 2024 थाना हरी पर्वत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, थाना हरी पर्वत पुलिस चेकिंग कर रही थी चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को रोका गया, तो वह संदिग्ध प्रतीत हुए इस पर पुलिस ने दोनों को हरी पर्वत से गिरफ्तार कर लिया, इनके कब्जे से 1 लॉकेट पीली धातु, 1 मोबाइल फोन, 1 मोबाइल फोन के बॉडी पार्ट्स एवं 1 मोटरसाइकिल बरामद की है।