आगरा: धोखाधड़ी कर बैंकों से ऋण लेने वाले वांछित अभियुक्त को मानसिक चिकित्सालय के पास से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 29, 2024 आगरा की थाना हरी पर्वत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैंकों से ऋण लेने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इसे मुखबिर की सूचना के आधार पर मानसिक चिकित्सालय के पास से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से ऋण पत्रावलियों की छाया प्रतियां बरामद की हैं।