मुंगेर में बनी अनोखी TENT CITY, अब पॉलीथिन के नीचे नहीं कटेगी बाढ़ पीड़ितों की रात मुंगेर में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए जिला प्रशासन की पहल से सुरेंद्र बाबू पार्क में टेंट सिटी तैयार की गई है। अब तक खुले मैदानों में पॉलीथिन के नीचे रहने को मजबूर परिवारों को यहां सुरक्षित रहने के साथ बेड, बिजली, पानी और पंखे की सुविधा मिल रही है।
टेंट सिटी में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग विश्राम स्थल, मेडिकल कैंप, बच्चों के लिए दूध और पढ़ाई की व्यवस्था के साथ पशुओं के इलाज और चारा वितरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। राहत कार्यों की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।
बाढ़ के बीच प्रशासन की इस पहल से प्रभावित परिवारों को फिलहाल सुरक्षित छत और जरूरी सुविधाओं का सहारा मिला है।
#मुंगेर #MungerNews #MungerFlood #BiharFlood #FloodRelief #TentCity #MungerBreaking #photographychallengeraphychallenge #flowers #nonfollowers
Munger, Munger | Sep 14, 2026