लोहरदगा: पब्लिक एप की खबर का असर: 16 अप्रैल से लापता अंजलि सकुशल बरामद, सेन्हा थाना क्षेत्र के अररू गांव से मिली
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रघुटोली से 16 अप्रैल से लापता 19 वर्षीय अंजलि कुमारी का आखिरकार सुराग मिल गया है। शनिवार को पब्लिक एप पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। खबर प्रसारित होते ही कई लोगों ने समाचार में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर युवती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिसके आधार पर उसकी खोजबीन तेज हुई।