अमरपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के भड़को पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
मृतक की पहचान पथई गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र सोहित यादव के रूप में हुई है।
बांका की हर स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहें — बांका अपडेट के साथ।
Amarpur Road Accident, Amarpur News, Banka News, Amarpur Accident News, Bharko Petrol Pump Accident, English Mod Shambhuganj Road, Banka Road Accident, Sohit Yadav Death, अमरपुर सड़क हादसा, बांका सड़क हादसा, अमरपुर न्यूज, बांका न्यूज, भड़को पेट्रोल पंप हादसा, इंग्लिशमोड़ शंभूगंज मुख्य मार्ग
#Amarpur #BankaNews #AmarpurNews #RoadAccident #Banka AccidentNews BreakingNews BiharN
Amarpur, Banka | Sep 11, 2026