गोरखपुर: फल व्यापार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर युवक से ₹3.90 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर विस्तार कॉलोनी निवासी एक युवक से फल कारोबार में निवेश के नाम पर 3.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।विकास नगर विस्तार कॉलोनी निवासी सोनू सिंह ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं।