बड़ौत: असारा में बिजली कनेक्शन काटे जाने से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, समाजसेवी ने कार्रवाई की मांग की
Baraut, Bagpat | Jun 8, 2026 रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने से आहत एक मजदूर युवक ने शुक्रवार रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि करीब ₹30000 का बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग ने उसका मीटर हटाकर कनेक्शन काट दिया था। परिजनों के अनुसार युवक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और वह बीमार मां को भीषण गर्मी में परेशान होते देख मानसिक तनाव में