शाहपुरा: ग्राम गंगई में युवक से शराब के लिए मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चर्कवा थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया कि ग्राम गगई में सुशील दुबे ने रिपोर्ट लिखाई थी कि जीतू बरमन ने उसे शराब पीने के लिए ₹200 मांगे और जब उसने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने उसके साथ लाठी से जमकर मारपीट की। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करती हुई आरोपी को पुलिस अभीरक्षा में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।