राजगढ़: पंचायत समिति राजगढ़ सदस्य चुनाव के लिए 09 और पं.स. चांदगोठी के लिए 08 अभ्यर्थियों की समेकित सूची जारी
Rajgarh, Churu | Oct 21, 2026 पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति राजगढ़ तथा चांदगोठी के सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन करने वाले अभ्यर्थियों की समेकित सूची जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट डॉ. मनोज खेमादा की ओर से 21 अक्टूबर 2026 को दाखिल किये गए आवेदन में जारी सूची में राजगढ़ में 9 व चांदगोठी में 8 नामांकन भरे।