बरेली: बरेली में वोट नहीं देने पर बरपा कहर, प्रधान पर मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार पहुंचा SSP ऑफिस
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर काकर से पंचायत चुनाव की रंजिश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की एक महिला और उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान चरनजीत ने चुनाव में वोट न देने की खुन्नस निकालते हुए उनके परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पक्ष ने उन्हें निशाना बनाया, गाली-गलौज की