लैलूंगा: सब्जी नहीं बनी तो पत्नी की हत्या, पांच साल बाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
धरमजयगढ़ के रैरूमा खुर्द क्षेत्र में सब्जी नहीं बनाने की बात पर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पांच साल पुराने मामले में साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया।