गरौठा: गुरसराय कॉलेज में छात्राओं ने स्वच्छता की मिसाल पेश की, भाषण प्रतियोगिता में कचरा प्रबंधन का दिया संदेश
गुरसराय के डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अलावा बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाकर कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई भी की।