थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम पनवड़िया परतीतपुर निवासी युवक ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 को गांव के ही दो लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसके बाएं हाथ की उंगली काट दी। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के बावजूद करीब 15 दिन बीत जाने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।