कुरूद: कुरूद में अवैध शराब बिक्री पर युवक गिरफ्तार, 32 पव्वा शराब जब्त
कुरूद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम उमरदा ओवरब्रिज के पास से रेश कुमार सोनकर को अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 पव्वा शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।