सदर: पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, वाराणसी को नंबर-1 बनाने का लक्ष्य
पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, वाराणसी को नंबर-1 बनाने का लक्ष्य: मंत्री ए.के. शर्मा वाराणसी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।