नगर: सैमली के तालाब वाले हनुमान मंदिर में खाटूश्याम जागरण, धूमधाम से निकली शोभायात्रा
ग्राम पंचायत सैमली स्थित तालाब वाले हनुमान मंदिर पर 2 अप्रैल को एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। दोपहर सवा 2 बजे सुसज्जित झांकियों के साथ श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।