रायडीह: नवागढ़ डुम्बरटोली में बजरंगबली मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न
Raidih, Gumla | Apr 2, 2026 रायडीह प्रखंड के नवागढ़ डुम्बरटोली स्थित जय श्री बजरंगबली मंदिर में गुरुवार को द्वितीय वार्षिक उत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।उत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें करीब 501 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।