गुना नगर: घोसीपुरा: पत्नी पर डीजल डालकर जिंदा जलाने वाला आरोपी पति कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार
गुना में कैंट थाना के घोसीपुरा में 2 दिन पहले पत्नी पर डीजल डालकर जिंदा जलाने वाले आरोपी पति पवन रजक को कैंट पुलिस ने 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया 4 अप्रैल की रात को पीड़ित महिला दीपा रजक के भाई विनय रजक ने मारपीट कर डीजल डालकर जलाने की 5 अप्रैल को रिपोर्ट की। पति ससुर और देवर पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।