टीकमगढ़: पपौरा जी में पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक पर हुई गजरथ परिक्रमा
आज दिन सोमवार को टीकमगढ़ के पपौरा जी में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के आखिरी दिन सोमवार को मोक्ष कल्याण मनाया गया, इस दौरान गजरथ परिक्रमा का आयोजन हुआ जिसमें सजे हुए हाथियों ने भगवान के रथ को खींचा। धर्म सभा में विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि इंसान का जन्म बहुत मुश्किल से मिलता है इसे बेकार नहीं गंवाना चाहिए।