ऊना: बसाल में बिजली का खंभा गिरने से पलटा ऑटो, हादसे में घायल 8 महिला श्रद्धालुओं का ऊना अस्पताल में किया गया उपचार
शुक्रवार को बसाल में बिजली का खंभा व पेड़ गिरने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 8 महिला श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।