खड़गपुर: खड़गपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती, एसडीएम ने किया माल्यार्पण
हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती मंगलवार 11 बजे को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर क्षेत्र में कार्यक्रमों की शुरुआत कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बच्चों ने अंबेडकर जी के विचारों और स