उधवा: राधानगर हाईस्कूल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्रवाद का स्वर गूँजा
उधवा प्रखंड क्षेत्र के राधानगर हाईस्कूल मैदान में रविवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा रांची के उप प्रधान काशीनाथ आर्य ने किया। मंचीय कार्यक्रम से पूर्व सैकड़ों की संख्या में माताओं बहनों ने कलश यात्रा के माध्यम से पूरे गांव को भक्तिमय कर दिया।