चान्हो: चान्हो मुहर्रम मेला से अपाची बाइक चोरी, थाने में दर्ज कराई शिकायत
Chanho, Ranchi | Jun 29, 2026 चान्हो में रविवार को आयोजित मुहर्रम मेला के दौरान एक अपाची बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सरईटोली निवासी कलीम अंसारी की अपाची बाइक (नंबर JH01ES1716) मेला परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। बताया गया कि मेला समाप्त होने के बाद कलीम अंसारी ने काफी देर तक आसपास और संभावित स्थानों पर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।