पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की चंपावा पंचायत के चाकोमटोनांग और जराकेल गांव में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक मुखिया कानू तैसुन की अध्यक्षता में हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर एनओसी जारी करने में देरी का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।