अररिया: जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को बर्खास्त किया, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार होने के बाद की कार्रवाई
Araria, Araria | Apr 20, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन द्वारा नरपतगंज अंचल कार्यालय में निलंबित राजस्व कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के प्रमाणित होने के बाद की गई है।