बिंदकी: केसरीपुर गांव के व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में इलाज के दौरान हुई मौत, मृतक रोड लाइट बुकिंग के लिए गया था
फतेहपुर जनपद के बकेवर क्षेत्र के केसरीपुर निवासी दिलीप सिंह उम्र 41 वर्ष दो दिन पहले हमीरपुर जनपद से बारात में रोड लाइट का काम कर पिकअप लोडर से वापस आ रहा था। जहानाबाद क्षेत्र के चिल्ली गांव के पास दुर्घटना में वह घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। सोमवार की देर शाम 5 बजे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। पुलिस मौजूद रही।