महोबा: कबरई पुलिस ने बैटरी चोरी का खुलासा, दो वांछित को दबोचा, 4 बैटरी, चार्जर व अवैध बंदूक बरामद
Mahoba, Mahoba | May 15, 2026 महोबा जनपद के थाना कबरई पुलिस ने 14 मई को हुई बैटरी चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने उटिया मार्ग की नहर पुलिया से वांछित राहुल नामदेव व प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया। प्रदीप के पास से 12 बोर बंदूक व 2 कारतूस बरामद हुए। दोनों के पास से चोरी की 4 बैटरी व चार्जर भी मिला। टीम में उ0नि0 गौरव चौबे, हे0का0 राजीव कुमार व अन्य शामिल रहे। दोनों को कोर्ट भेजा गया।