हरिद्वार: दौलतपुर में पहचान छिपाकर रह रहा पैरोल पर फरार बदमाश, मायापुर में एसपी सिटी ने दी जानकारी
बहादराबाद थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विनोद उर्फ विक्की पिछले 2 सालों से हरिद्वार के दौलतपुर गांव में पहचान छुपा कर रह रहा था। विनोद हत्या के मुकदमे में उम्र कैद की सजा काट रहा था लेकिन पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हरियाणा पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है।