हरिद्वार: रोशनाबाद में देहरादून से आए आरटीओ संदीप सैनी ने ट्रैवल कारोबारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा पर की चर्चा
देहरादून से आए आरटीओ संदीप सैनी ने सोमवार को ट्रैवल कारोबारियों के साथ रोशनाबाद में बैठक की। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा को चर्चा की और उनसे सुझाव मांगे। कारोबारियों ने उन्हें रजिस्ट्रेशन, अनाधिकृत ट्रैवल एजेंट और बाहरी गाड़ियों के साथ ही ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।