पलामू जिले की एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहन जांच अभियान तेज किया गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में छहमुहान के पास चार, तीन एवं दो पहिया वाहनों की जांच की गयी। इस क्रम में दो पहिया वाहन पर चालक बगैर हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं कुछ वाहनांे पर ट्रिपल लोड़ सवार मिले।