डोमचांच ग्रामीण पावर हाउस के पुराना डोमचांच फीडर की बिजली व्यवस्था राम भरोसे
डोमचांच ग्रामीण पावर हाउस के पुराना डोमचांच फीडर की बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही हैं स्थानीय लोग बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित नजर आ रहे हैं।फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन से अधिक गांव इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति, ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज सहित ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे है। गांवों में बढ़ते तापमान व चिलचिलाती धूप से परेशान उपभोक्ताओं को बिजली की लो वोल्टेज के साथ अनियमित आपूर्ति होने से दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फीडर से जुड़े ग्रामीणों के उपभोक्ताओं के मुताबिक पिछले कई माह से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बता दें की पंखा, कूलर, फ्रिज समेत अन्य उपकरण केवल शो बनकर रह गए है। विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल पा रहा है। साथ हीं कहा की बिजली कर्मचारी को कई बार बिजली काटने का कारण पूछते हैं तो कोई कर्मचारी संतोष जनक जवाब नहीं देते हैं। ग्रामीणों का कहना है की बिजली व्यस्था अगर नहीं सुधरेगा तो हमलोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।