*बस्ती: भानपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं*
*बस्ती, 03 अक्टूबर 2026।* जनपद बस्ती की भानपुर तहसील सभागार में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी जनसुनवाई की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।
उप जिलाधिकारी नौसीन सिद्दीकी ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 33 शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।
इस अवसर पर डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, पीडी आनंद गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, डिप्टी सीवीओ डॉ. बलराम चौरसिया, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 3, 2026