महोबा: पहाड़िया में मंदिर की जमीन कब्जाने को लेकर बढ़ा विवाद, पुजारी ने दबंगों पर धमकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | May 11, 2026 पहाड़िया गांव में हनुमान मंदिर की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। पुजारी संत प्रकाश गिरी नागा बाबा ने गांव के कुछ लोगों पर मंदिर की जमीन कब्जाने, पूजा-पाठ से रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।